बहराइच: डीएम ने सरकारी आवास से एकत्रित किया पराली, बिक्री पर मिला 9975 का चेक, किसानों से की यह अपील
बहराइच। जिलाधिकारी ने शुक्रवार को आवास और कार्यालय से पराली एकत्रित कर उसे रिसिया स्थित मिल को बिक्री कर दिया। जिस पर उन्हें मिल की ओर से 9975 रुपए का चेक दिया गया। इस रुपए से डीएम ने पौधरोपण कराने की बात कहते हुए किसानों से पराली न जलाने की अपील की। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश …
बहराइच। जिलाधिकारी ने शुक्रवार को आवास और कार्यालय से पराली एकत्रित कर उसे रिसिया स्थित मिल को बिक्री कर दिया। जिस पर उन्हें मिल की ओर से 9975 रुपए का चेक दिया गया। इस रुपए से डीएम ने पौधरोपण कराने की बात कहते हुए किसानों से पराली न जलाने की अपील की।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा आकांक्षातमक जनपद के लिए एक अभिनव पहल की गयी है। जिलाधिकारी ने अपनेे सरकारी आवास तथा कार्यालय परिसर में लगे हुए पेड़ पौधों से झड़ने वाली सूखी और निष्प्रयोज्य पत्तियों तथा अवशेषों को एकत्र करवा कर पराली/फसल अवशेष एवं पौधों की पत्तियों का उपयोग कर पिलेट्स का निर्माण करने वाली जिले की इण्डस्ट्री मेसर्स विपुल इंडस्ट्रीज, आसाम चौराहा, रिसिया बहराइच के हवाले कर दिया।
पराली की खरीद कर कम्पनी के प्रबन्धक राम रतन अग्रवाल से रू. 9975 का चेक डीएम को दिया। डीएम ने बताया कि विपुल इंडस्ट्रीज से प्राप्त होने वाली धनराशि को कलेक्ट्रेट तथा आवास पर पौध रोपण हेतु खर्च होगी। ताकि आने वाले समय में जहॉ एक ओर हमारी धरा सुन्दर व जीवंत बनी रहे वहीं दूसरी ओर आय में भी इज़ाफा हो। जिलाधिकारी की यह पहल कृषि प्रधान जनपद के किसानों के लिए एक नसीहत बनेगी कि वे भी अपने खेत-खलिहानों से पेड़ पौधों की पत्तिया, फसल अवशेष विशेष कर गन्ना की पत्ति व पराली इत्यादि को एकत्र कर पिलेट्स का निर्माण करने वाली इकाई को बिक्री करें।

इससे अतिरिक्त आमदनी कर सकते हैं, वहीं उनके द्वारा ऐसा करने से पर्यावरण प्रदूषण को कम करने, आग लगने की घटनाओं को न्यून से न्यूनतम करने, आवासीय परिसर तथा कार्यस्थल के आस-पास के वातावरण को ईकोफ्रेंडली बनाने के साथ साथ जनस्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहयोग कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने अपने सरकारी आवास पर स्वयं, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, उप कृषि निदेशक टीपी शाही, नगर पालिका की अभियंता नेहा खान, डा. पीयूष नायक तथा अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के श्रमदान से एकत्र की गयी पत्तियों व फसल अवशेष को एकत्र कर नगर पालिका परिषद द्वारा उपलब्ध कराये वाहन पर लोड़ कराकर विपुल इण्डस्ट्रीज को भिजवाया।
जिलाधिकारी का यह प्रयास आवास तक ही सीमित न रहा। शुक्रवार को भी यह सिलिसिला कलेक्ट्रेट परिसर में जारी रहा। जहॉ पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, उप निदेशक कृषि के साथ परिसर के अवशेष को एकत्र कर इंडस्ट्री को भिजवाया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा जनपद के कृषको, बागान मालिकान व वन विभाग सहित अन्य विभागो से अपील किया कि पराली/फसल अवशेषों, पेड़-पौधों की पत्तियों को कदापि आग के हवाले न करें बल्कि उसकी बिक्री कर लाभ अर्जित करें। जिससे पर्यावरण को स्वच्छ बनाया जा सके।
यह भी पढ़ें:-पराली के संबंध में किसानों को जागरूक करने में जुटा झांसी प्रशासन
