हनुमान चालीसा विवाद: महाराष्ट्र में सियासी पारा बढ़ा, गुस्साए शिवसैनिकों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, नवनीत राणा बोलीं- मुझे कोई रोक नहीं सकता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में मनसे चीफ राज ठाकरे द्वारा शुरू किए गए हनुमान चालीसा विवाद में अब सियासत और तेज हो गई है। बता दें अब इस विवाद में निर्दलीय सांसद नवनीत राणा भी कूद गईं हैं और यह लड़ाई अब उद्ध ठाकरे के घर मातोश्री तक पहुंच गई है। दरअसल, अमरावती से सांसद नवनीत राणा ने …

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में मनसे चीफ राज ठाकरे द्वारा शुरू किए गए हनुमान चालीसा विवाद में अब सियासत और तेज हो गई है। बता दें अब इस विवाद में निर्दलीय सांसद नवनीत राणा भी कूद गईं हैं और यह लड़ाई अब उद्ध ठाकरे के घर मातोश्री तक पहुंच गई है। दरअसल, अमरावती से सांसद नवनीत राणा ने आज मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया है। उनके इस ऐलान के बाद महाराष्ट्र में सियासी पारा एक बार फिर बढ़ गया है।

इस ऐलान के बाद गुस्साए शिवसैनिकों ने शनिवार सुबह नवनीत राणा के घर के बाहर खूब हंगामा किया। कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़कर अंदर घुस गए। वहीं, इस हंगामे के बाद नवनीत राणा का कहना है कि, मैं नीचे भी जाऊंगी, गेट के बाहर भी जाऊंगी। मुझे कोई रोक नहीं सकता है। अगर मुझ पर कोई हमला होता है, तो उसकी जिम्मेदारी सीएम की होगी।

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार