लखनऊ: महिला सुरक्षा और कम्युनिटी पुलिसिंग में अब पिंक बूथ भी एक्टिव, महिला सिपाहियों के साथ हुई बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। योगी सरकार ने शहर में कानून व्यवस्था कायम सुदृढ़ करने व महिलाओं की सुरक्षा को लेकर राजधानी पुलिस को विशेष निर्देश जारी किये हैं। एंटी रोमियो स्क्वॉड को दोबारा शुरू करने के बाद अब पिंक बूथ को भी एक्टिव कर दिया गया है। शहर के संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) कानून एवं व्यवस्था पीयूष मोर्डिया …

लखनऊ। योगी सरकार ने शहर में कानून व्यवस्था कायम सुदृढ़ करने व महिलाओं की सुरक्षा को लेकर राजधानी पुलिस को विशेष निर्देश जारी किये हैं। एंटी रोमियो स्क्वॉड को दोबारा शुरू करने के बाद अब पिंक बूथ को भी एक्टिव कर दिया गया है। शहर के संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) कानून एवं व्यवस्था पीयूष मोर्डिया ने शहर में बने सभी 95 पिंक बूथ के लिए नए सीयूजी नंबर जारी किये।

इस मौके पर पुलिस लाइन में सभी पिंक बूथ की महिला सिपाहियों के साथ बैठक करते हुए जेसीपी ने पिंक बूथ को महिलाओं से जुड़ी शिकायतों समेत कम्युनिटी पुलिसिंग के लिए भी एक्टिव रहने के निर्देश दिये। मौके पर शहर के पांचों जोन के एडीसीपी व पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

जरूरत पड़ने पर लें यूपी-112 की मदद

बैठक के दौरान जेसीपी ने पिंक बूथ की महिला सिपाहियों को उनके आसपास के क्षेत्रों में पैदल निगरानी करने, शोहदों पर नजर रखने, जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने, स्कूल-कॉलेज-बाजार का निरीक्षण करने आदि के निर्देश दिये। जेसीपी ने कहा कि अगर कहीं माहौल अधिक खराब है तो पिंक बूथ की सिपाही तत्काल यूपी-112 से संपर्क करके मदद लें। वहीं प्रदत्त सीयूजी नंबर को पिंक बूथ की दीवार पर सार्वजनिक करने को कहा।

पढ़ें- रुद्रपुर: 20 महिला सहित 62 सिपाहियों की अदला-बदली

संबंधित समाचार