बहराइच: जंगल से निकलकर सड़क पर आया हाथी , सड़क पर यात्री को दौड़ाया, 20 मिनट बाधित रहा आवागमन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के बिछिया मार्ग पर एक हाथी जंगल से निकलकर सड़क पर आ गया। इससे आवागमन रुक गया। हाथी जब जंगल में गया, तब यात्रियों को लेकर बस गंतव्य के लिए रवाना हुई। एक यात्री के सड़क पर जाने पर हाथी ने उसे दौड़ा भी लिया। कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग के बीच से …

बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के बिछिया मार्ग पर एक हाथी जंगल से निकलकर सड़क पर आ गया। इससे आवागमन रुक गया। हाथी जब जंगल में गया, तब यात्रियों को लेकर बस गंतव्य के लिए रवाना हुई। एक यात्री के सड़क पर जाने पर हाथी ने उसे दौड़ा भी लिया।

कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग के बीच से बिछिया मिहिपुरवा संपर्क मार्ग संचालित है। इस मार्ग पर प्राइवेट बसों द्वारा यात्री अपने गंतव्य तक जाते हैं। 40 यात्रियों को लेकर शनिवार सुबह बस बिछिया के लिए रवाना हुई। बिछिया वन बैरियर के पास बस पहुंचते ही जंगल से एक विशालकाय हाथी निकला। वह सड़क पर ही रुक गया।

हाथी के सड़क पर आते ही यात्रियों की बस भी कुछ दूर पर रुक गई। बस से उतरे कुछ युवकों ने वीडियो बनाना शुरू किया। ऐसे में हाथी सामने की ओर दौड़ लगाने लगा। जिस पर सभी बस में घुस गए। लगभग 20 मिनट तक हाथी सड़क पर रुका रहा। इसके बाद जंगल में चला गया। तब जाकर आवागमन बहाल हो सका। यात्रियों ने राहत की सांस ली।

पढ़ें- भीमताल: चट्टान से कूद युवक ने दी जान, जंगल में लगी आग से शव झुलसा, सुबह निकाला जाएगा शव

संबंधित समाचार