CM योगी ने प्रयागराज की घटना पर दिए निर्देश, मायावती ने भी ट्वीट कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग
लखनऊ। प्रयागराज में सामूहिक हत्याकांड मामले में एक ही परिवार के 5 लोगों की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। वहीं, 5 साल की मासूम बच्ची को भी नहीं छोड़ा, उसपर भी वार किया है। सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घटना …
लखनऊ। प्रयागराज में सामूहिक हत्याकांड मामले में एक ही परिवार के 5 लोगों की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। वहीं, 5 साल की मासूम बच्ची को भी नहीं छोड़ा, उसपर भी वार किया है। सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
इसी के साथ जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को मौके पर पहुंच कर निष्पक्षता के साथ जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कारवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या किए जाने की खबर अति-दुःखद, निन्दनीय व चिन्ताजनक। सरकार घटना की तह में जाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करे।
— Mayawati (@Mayawati) April 23, 2022
उधर, बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है। पूर्व सीएम ने लिखा, ‘उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या किए जाने की खबर अति-दुःखद, निन्दनीय व चिन्ताजनक। सरकार घटना की तह में जाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करे।’
