बरेली: बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हाथ पैर टूटे, बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती
बरेली, अमृत विचार। यूपी बरेली के कोतवाली थाना क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद उसकी जेब में पड़े मोबाइल से परिजनों को सूचित …
बरेली, अमृत विचार। यूपी बरेली के कोतवाली थाना क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद उसकी जेब में पड़े मोबाइल से परिजनों को सूचित किया। परिजनों के मुताबिक उसका नाम रोहित (18) है।
इज्जतनगर के धौरेरा माफी में किराए पर रहता था
युवक को होश आने पर पूछताछ में उसने बताया कि उसका नाम रोहित है। वह मूल रूप से शेरगढ़ का रहने वाला है। इन दिनों वह इज्जतनगर के धौरेरा माफी में एक किराए के मकान में रहता है। घर का गुजारा करने लिए बरेली के एक क्लब में वह खाना बनाने का भी काम करता है। क्लब से वह शुक्रवार रात को वापस आ रहा था। उसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह मौके पर ही गिर गया। उसके बाद उसके साथ क्या हुआ उसे कुछ जानकारी नहीं।
रोते-बिलखते परिजन पहुंचे अस्पताल
जैसे ही परिजनों को सूचना मिली कि रोहित का एक्सीडेंट हो गया है। तो सभी आनन फानन में रोते-बिलखते हुए जिला अस्पताल पहुंच गए। रोहित को होश में देख सबकी जान में जान आई। बहरहाल अभी उसका इलाज किया जा रहा है।
