गाजियाबाद: आबकारी विभाग की कार्रवाई, अलग-अलग गांव में 100 लीटर कच्ची शराब और 3000 लीटर लाहन किया नष्ट
गाजियाबाद। आबकारी विभाग ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर हिंडन खादर क्षेत्र के कई गांव के जंगलों में अवैध शराब बनाने वाली अवैध भट्टियों पर कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान संचालक मौके से फरार हो गए। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन, आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश के आदेश …
गाजियाबाद। आबकारी विभाग ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर हिंडन खादर क्षेत्र के कई गांव के जंगलों में अवैध शराब बनाने वाली अवैध भट्टियों पर कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान संचालक मौके से फरार हो गए।
आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन, आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश के आदेश के बाद जिला आबकारी अधिकारी गाजियाबाद के नेतृत्व में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब की बिक्री और निर्माण पर पूर्णत अंकुश लगाने के लिए शुक्रवार को हिंडन खादर क्षेत्र में कार्रवाई की है।
आबकारी टीम गाजियाबाद ने थाना लोनी और टीला मोड़ क्षेत्र के सीती, भनेड़ा,भूपखेड़ी, हिंडन खादर क्षेत्र आदि स्थानों में दबिश दी गई। दबिश के दौरान लगभग 100 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद और लगभग 3000 किलोग्राम लहन मिला। जिसे मौके पर नष्ठ कर दिया गया।
आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी करेगी। कार्रवाई के दौरान चालक मौके से फरार है।
पढ़ें- आबकारी विभाग की गाड़ी ने बालक को कुचला, दो कर्मचारी निलंबित, तीन को नोटिस
