बहराइच: पुलिस ने न्याय नहीं दिया तो धरने पर परिवार के साथ बैठी महिला, आत्मदाह की दी चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मटेरा के अस वा मोहम्मदपुर गांव निवासी एक महिला के पुत्र को बहला फुसलाकर जमीन का बैनामा करा लिया। महिला की सजगता से दाखिल खारिज रुक गया है। लेकिन पुलिस द्वारा सुनवाई न किए जाने से उसके मकान के सामने दबंग निर्माण कराकर पूरी तरह से रास्ता बंद कर रहे हैं। जिले के मटेरा …

बहराइच। मटेरा के अस वा मोहम्मदपुर गांव निवासी एक महिला के पुत्र को बहला फुसलाकर जमीन का बैनामा करा लिया। महिला की सजगता से दाखिल खारिज रुक गया है। लेकिन पुलिस द्वारा सुनवाई न किए जाने से उसके मकान के सामने दबंग निर्माण कराकर पूरी तरह से रास्ता बंद कर रहे हैं।

जिले के मटेरा थाना क्षेत्र के असवा मोहम्मदपुर गांव निवासी सुशीला देवी पत्नी राम निवास शनिवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देने पहुंची। इसके बाद महिला अपने पांच बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गई। महिला का कहना है कि गाटा संख्या 1907 की कब्जेदार है। महिला ने बताया कि गांव निवासी दबंग हन्नि उर्फ दयाराम पुत्र बिरजा ने बड़े पुत्र दीपचंद पुत्र राम निवास को बहला फुसलाकर नशीला पदार्थ खिलाकर बिना किसी बंटवारे के ही जमीन का बैनामा करवा लिया। जब बेटे को होश आया तो उसने घर पहुंचकर बताया।

तहसील पहुंचने पर जमीन का बैनामा होने की जानकारी हुई। इस पर महिला ने दाखिल खारिज पर रोक लगवा दी। लेकिन दयाराम महिला के मकान के सामने से जमीन पर निर्माण शुरू कर दिया है। जिससे महिला समेत अन्य लोगों का रास्ता बंद हो रहा है। मटेरा पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि अपशब्द कहते हुए भगा दिया। परेशान महिला ने डीएम को पत्र भेजकर कार्यवाई की मांग करते हुए परिवार के साथ धरना शुरू कर दिया है। धूप में महिला बच्चों के साथ न्याय के लिए बैठी हुई है। महिला का कहना है न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी।

पढ़ें-आगरा: कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म पर मालगाड़ी की बोगी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

संबंधित समाचार