प्रतापगढ़: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़। पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। 14 अप्रैल को हुई 32 वर्षीय रामराज पटेल की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस के मुताबिक लव ट्राइंगल के चलते रामराज की पत्नी और उसके प्रेमी ने ही उसकी हत्या की थी। सीओ कुंडा अजीत कुमार सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि …

प्रतापगढ़। पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। 14 अप्रैल को हुई 32 वर्षीय रामराज पटेल की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस के मुताबिक लव ट्राइंगल के चलते रामराज की पत्नी और उसके प्रेमी ने ही उसकी हत्या की थी।

सीओ कुंडा अजीत कुमार सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 32 वर्षीय राजाराम पटेल हथिगवां थाने के बेतीं सिटकहिया का रहने वाला था। घर में अक्सर झगड़े होने की वजह से वह गांव से कुछ दूर पुरनेमऊ में किराए पर कमरा लेकर पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहा था, हालांकि ज्यादातर वह अपने घर सिटकहिया में ही रहता था।

घटना की रात उसकी पत्नी पिंकी ने फोन कर उसे बुलाया और फिर पिंकी ने अपने प्रेमी सोनू पटेल के साथ मिलकर राजाराम की गला दबा कर हत्या कर दी। उसने सुबह घर वालो को बताया कि राजाराम की मौत हो गई है।

परिजन पिंकी की चाल समझ नहीं पाए और सामान्य मौत मानकर मृतक को घर से कुछ दूरी पर स्थित हौदेश्वर नाथ मंदिर के पास गंगा किनारे दफन कर दिया गया।

घटना का खुलासा होते ही पुलिस ने राजाराम के शव के पोस्टमार्टम के लिए जिलाधिकारी डॉ। नितिन बंसल के समक्ष शव को कब्र से निकालने की अनुमति मांगी। इस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम कुंडा को इस कार्य के लिए नामित किया गया था।

अनुमति मिलने के बाद 21 तारीख को एसडीएम की अगुवाई में सीओ कुंडा मय हथिगवां पुलिस ने राजाराम के शव को कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, शाम को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि के बाद दोनों पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया।

पढ़ें- छत्तीसगढ़: चार साल के बच्चे की ईंट से सिर कुचलकर हत्या, आरोपी नाबालिग

संबंधित समाचार