बहराइच: घाघराघाट पुल के मरम्मतीकरण के चलते तीन मई तक जाम का सामना करेंगे लखनऊ-बहराइच रूट के यात्री
बहराइच। लखनऊ बहराइच मार्ग पर स्थित घाघरा घाट पुल का मरम्मतीकरण चल रहा है। जिसके चलते जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। यह समस्या तीन मई तक जारी रहेगी। ऐसे में लखनऊ बहराइच रूट से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है। लखनऊ बहराइच मार्ग पर घाघरा नदी पर संजय सेतु …
बहराइच। लखनऊ बहराइच मार्ग पर स्थित घाघरा घाट पुल का मरम्मतीकरण चल रहा है। जिसके चलते जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। यह समस्या तीन मई तक जारी रहेगी। ऐसे में लखनऊ बहराइच रूट से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है।
लखनऊ बहराइच मार्ग पर घाघरा नदी पर संजय सेतु पुल बना हुआ है। पुल में तकनीकी खामी के चलते मरमत्तीकरण कार्य चल रहा है। जिससे तीन दिन से जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। रूट के यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है। इस समस्या से शनिवार को भी जूझना पड़ा। मार्ग रोडवेज बस, ट्रक समेत अन्य वाहन जाम में फंसे रहे।
लोग धूप के चलते जाम में बिलबिलाते दिखे। वहीं शासनादेश के मुताबिक जाम की समस्या तीन मई तक रहेगी। तीन मई तक मरम्मत का कार्य जारी रहेगा। ऐसे में रूट के लोग संभल कर लोग यात्रा करें। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि धूप के बीच पुलिस टीम लोगों को सुरक्षित निकासी दे रही है। पुल का जब तक कार्य चलेगा, तब तक यात्रियों को दिक्कत होगी।
पढ़ें-बहराइच: पुलिस ने न्याय नहीं दिया तो धरने पर परिवार के साथ बैठी महिला, आत्मदाह की दी चेतावनी
