कुशीनगर: हाटा में मेडिकल ट्रामा सेंटर खोलने के लिए MLA ने बृजेश पाठक को सौंपा पत्र
कुशीनगर। जिले के हाटा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक मोहन वर्मा ने विधान सभा क्षेत्र में एक मेडिकल इमरजेंसी (ट्रामा सेंटर) स्थापना हेतु शनिवार को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिल कर एक पत्रक सौंपा। इस दौरान श्री वर्मा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र से जिला मुख्यालय एवं मेडिकल कॉलेज की दूरी अधिक होने के …
कुशीनगर। जिले के हाटा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक मोहन वर्मा ने विधान सभा क्षेत्र में एक मेडिकल इमरजेंसी (ट्रामा सेंटर) स्थापना हेतु शनिवार को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिल कर एक पत्रक सौंपा।
इस दौरान श्री वर्मा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र से जिला मुख्यालय एवं मेडिकल कॉलेज की दूरी अधिक होने के कारण लोगों को समय रहते इलाज में परेशानी होती है, ऐसे में हाटा में (ट्रामा सेन्टर) हों जाने से लोगों को समय पर इलाज होने की सुविधाएं उपलब्ध हों सकेंगी जिससे बहुतेरे ज़िन्दग़ी बच सकती है।
श्रीं वर्मा ने श्री पाठक से व्यापक जनहित में इस कार्य के लिए भरोसा दिया है तथा कहा कि जल्द ही कार्यवाही कर ट्रामा सेंटर स्थापित किया जायेगा!!
यह भी पढ़ें-बाराबंकी: निंदूरा स्वास्थ्य मेले का उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया औचक निरीक्षण
