अयोध्या: नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, पति और सास-ससुर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या कोतवाली अंतर्गत लक्ष्मण घाट चौकी क्षेत्र के ऋण मोचन घाट मोहल्ला निवासी नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही परिवारजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना शुक्रवार देर रात की है। पूजा सिंह …

अयोध्या। अयोध्या कोतवाली अंतर्गत लक्ष्मण घाट चौकी क्षेत्र के ऋण मोचन घाट मोहल्ला निवासी नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही परिवारजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

घटना शुक्रवार देर रात की है। पूजा सिंह (28) दो दिन पहले ही पति के साथ दिल्ली से भाई की शादी में शामिल होने के लिए आयी थी। पूजा के मरने की खबर जैसे ही गोंडा के साखीपुर निवासी पिता जगदेव सिंह को हुई तो वह तत्काल घर के अन्य सदस्यों के साथ अयोध्या पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की।

पिता ने बताया कि बेटी की शादी 26 फरवरी 2019 को हुई थी। तभी से घर के लोग दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते रहते थे। पति विशाल सिंह, ससुर विष्णु सिंह और सास कुसुम सिंह दहेज को लेकर उससे आए दिन झगड़ा और मारपीट करते रहते थे। उनकी दो वर्षीय एक नातिन भी है।

आरोप है कि बेटी की मौत के बाद लोगों को गुमराह करने के लिए अस्पताल में नगर आयुक्त आयोध्या का मोबाइल नंबर दर्ज कराया है। सीओ आर के चतुवेर्दी ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति विशाल सिंह, ससुर विष्णु सिंह और सास कुसुम सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया गया है।

पढ़ें- बरेली: संदिग्ध हालत में झुलसे बुजुर्ग की मौत, अस्पताल में शव छोड़ गए परिजन

संबंधित समाचार