मुरादाबाद : जीआरपी ने पकड़े दो शातिर चोर, चोरी के मोबाइल व नकदी बरामद
मुरादाबाद,अमृत विचार। राजकीय रेल पुलिस ने शनिवार को ट्रेनों में लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि एसपी रेल अपर्णा गुप्ता द्वारा रेल मंडल में चोरी व लूट की घटनाओं को रोकथाम लगाने के लिए बदमाशों को पकड़ने का अभियान …
मुरादाबाद,अमृत विचार। राजकीय रेल पुलिस ने शनिवार को ट्रेनों में लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि एसपी रेल अपर्णा गुप्ता द्वारा रेल मंडल में चोरी व लूट की घटनाओं को रोकथाम लगाने के लिए बदमाशों को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत मुरादाबाद जीआरपी ने ट्रेनों में लूट और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जीआरपी के पकड़ में आए आरोपियों ने अपने नाम मेराज और राजीव कुमार बताए हैं।
जीआरपी दरोगा चमन सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के पास से चोरी के दो मोबाइल 15 हजार की नकदी और 40 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : नाले में मिला युवक का शव, नहीं हुई शिनाख्त
