कन्नौज: किशोरी से दो युवकों ने की छेड़छाड़, शोर मचाने पर दी धमकी, जांच शुरू
कन्नौज। किशोरी के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी है, किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने व भाई को मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए फरार हो गए। शनिवार को तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देते हुए बताया वो अपने खेतो के पास थी तभी …
कन्नौज। किशोरी के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी है, किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने व भाई को मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए फरार हो गए। शनिवार को तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देते हुए बताया वो अपने खेतो के पास थी तभी उनकी पुत्री उनके पास खाना लेकर खेतों के पास आ रही थी।
रास्ते में दो युवकों ने रोककर छेड़छाड़ करना शुरू कर दी जिससे पीड़िता ने शोर मचाने लगी जिससे आसपास खेतो में काम को लोगो को देख आरोपी जान से मारने की धमकी व भाई को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए पीड़िता डरी सहमी परिजनों को जानकारी दी ,जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है,पीड़िता किशोरी की मां ने पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया है। तिर्वा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम अवतार ने बताया की तहरीर के आधार पर मामले की जांच करवाई जाएगी।
पढ़ें- किच्छा: कांग्रेस नेता पर महिला से छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
