हल्द्वानी: रेलवे की 29 एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटाने का प्लान तैयार, ऐसी है पुलिस-प्रशासन की तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हाईकोर्ट के अतिक्रमण संबंधी याचिका पर सुनवाई से इनकार करने के बाद अब रेलवे की 29 एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन, पुलिस व रेलवे की संयुक्त रूप से तैयारी शुरू कर दी है। सात हजार पुलिसकर्मियों और 15 कंपनी पैरामिलिस्ट्री फोर्स …

हल्द्वानी, अमृत विचार। हाईकोर्ट के अतिक्रमण संबंधी याचिका पर सुनवाई से इनकार करने के बाद अब रेलवे की 29 एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटने की सुगबुगाहट तेज हो गई है।

अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन, पुलिस व रेलवे की संयुक्त रूप से तैयारी शुरू कर दी है। सात हजार पुलिसकर्मियों और 15 कंपनी पैरामिलिस्ट्री फोर्स की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके साथ ही रेलवे सुरक्षा बल भी मोर्चा संभालेगा। इधर, कार्रवाई के डर से गफूर बस्ती में लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

हल्द्वानी की गफूर बस्ती में रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण करने वालों ने 11 अप्रैल को हाईकोर्ट में हस्तक्षेप याचिका दायर की थी। मगर हाईकोर्ट ने सुनवाई से इनकार करते हुए अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया था। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि भूमि उनके नाम है। यह खाता खतौनी में भी दर्ज है। मगर रेलवे ने उन्हें सुनवाई का मौका तक नहीं दिया। वहीं रेलवे के अधिवक्ता ने हाईकोर्ट को बताया था कि अतिक्रमणकारियों को लंबा समय दिया गया। रेलवे प्राधिकरण ने 4365 वादों को अतिक्रमणकारियों के खिलाफ फैसला सुनाया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन के साथ बैठक हो चुकी है। अतिक्रमण हटाने के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात रहेंगी।

संबंधित समाचार