अयोध्या: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो की मौत, एक की हालत गंभीर
अयोध्या। पुलिस चौकी रामपुर भगन अंतर्गत ग्राम ऊंचगांव के पास खड़े ट्रक में बाइक के टकरा जाने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक यहां शादी समारोह में शिरकत करने आए थे। शुक्रवार देर रात कुछ सामान खरीदने के लिए बाइक से निकले थे। मृतकों …
अयोध्या। पुलिस चौकी रामपुर भगन अंतर्गत ग्राम ऊंचगांव के पास खड़े ट्रक में बाइक के टकरा जाने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक यहां शादी समारोह में शिरकत करने आए थे।
शुक्रवार देर रात कुछ सामान खरीदने के लिए बाइक से निकले थे। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायल युवक लखनऊ टामा सेंटर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।
चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार पाल ने बताया कि तारुन थाना क्षेत्र के नेतवारी चतुरपुर लाला का पूरा गांव में निवासी कृष्ण प्रताप श्रीवास्तव उर्फ बंगाली के सबसे छोटे बेटे विशाल उर्फ सौरभ की बीते 20 अप्रैल बुधवार को शादी थी। शुक्रवार को प्रीतिभोज का आयोजन था।
रात करीब 10 बजे के आसपास तीनों युवक एक ही बाइक से रामपुर भगन बाजार खरीदारी करने जा रहे थे। युवकों की बाइक ऊंचगांव के पास पहुंची ही थी कि अचानक वहां खड़े एक ट्रक में जा घुसी।
हादसे में कृष्ण प्रताप के नाती रवनीत श्रीवास्तव 18 पुत्र राजू वाराणसी व अमन 18 वर्ष पुत्र मिथलेश निवासी सिंदुरवा कर्नलगंज गोंडा की मौत हो गई, जबकि बाबुल 18 वर्ष पुत्र मनोज श्रीवास्तव निवासी हरचरण पुर रायबरेली की स्थिति गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
पढ़ें- बरेली: बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हाथ पैर टूटे, बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती
