बहराइच: अज्ञात कारणों से चार मकानों में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कोतवाली नानपारा के चंदेला कला गांव निवासी एक ग्रामीण के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। लपटों ने पड़ोसी अन्य ग्रामीणों के मकान को आगोश में ले लिया। चार मकान जलकर राख हुआ है। सूचना के बाद भी दमकल कर्मी नहीं पहुंचे। लाखों का नुकसान अग्निकांड में हुआ है। कोतवाली नानपारा क्षेत्र …

बहराइच। कोतवाली नानपारा के चंदेला कला गांव निवासी एक ग्रामीण के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। लपटों ने पड़ोसी अन्य ग्रामीणों के मकान को आगोश में ले लिया। चार मकान जलकर राख हुआ है। सूचना के बाद भी दमकल कर्मी नहीं पहुंचे। लाखों का नुकसान अग्निकांड में हुआ है।

कोतवाली नानपारा क्षेत्र के ग्राम चंदेला कला ग्राम के तेलियनपुरवा गांव निवासी बाबू पुत्र समायदीन के मकान में शनिवार दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। चल रही पछुआ हवा ने पड़ोस के पहलवान पुत्र बेचे समेत तीन लोगों के मकान को आगोश में ले लिया।

अग्निकांड में अनाज, कपड़ा, बर्तन सब कुछ जल गया। अग्निकांड में दो लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान की सूचना पर लेखपाल ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी है। वहीं सूचना के बाद भी दमकल कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। इससे ग्रामीणों में नाराजगी दिखी।

पढ़ें- बहराइच: अज्ञात कारणों से लगी आग, 12 मकान जलकर राख, सूचना के बाद भी नहीं पहुंचा दमकल

संबंधित समाचार