बरेली: नगर निगम में फल-सब्जी मंडियों को ठेके पर देने का विरोध, हंगामा और प्रदर्शन, नीलामी स्थागित
बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली नगर निगम में शनिवार को फल-सब्जी मंडियों को ठेके पर देने का विरोध हो गया। फल-सब्जी विक्रेता नगर निगम में भाजपा के झंडे लेकर पहुंचे और नीलामी का जमकर विरोध किया। जिसकी वजह से नगर निगम के सभागार में चल रही नीलामी प्रकिया को रोकना पड़ा और सोमवार तक …
बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली नगर निगम में शनिवार को फल-सब्जी मंडियों को ठेके पर देने का विरोध हो गया। फल-सब्जी विक्रेता नगर निगम में भाजपा के झंडे लेकर पहुंचे और नीलामी का जमकर विरोध किया। जिसकी वजह से नगर निगम के सभागार में चल रही नीलामी प्रकिया को रोकना पड़ा और सोमवार तक प्रक्रिया स्थागित कर दी गई है। हालांकि अधिकारियों ने बताया कि नीलामी विक्रेताओं की वजह से नहीं रोकी गई। बल्कि बोली दाता नहीं पहुंचे थे।
ठेका देकर मनमानी को दिया जा रहा बढ़ावा
दरअसल, शनिवार को ठेला फड़ खोखा परिषद के अध्यक्ष संतोष गुप्ता के नेतृत्व में तमाम मंडियों के फल-सब्जी विक्रेता सीधे नगर निगम कार्यालय पहुंचे। वहां पर मंडियों को ठेका पर देने के लिए नीलामी चल रही थी। नगर निगम पहुंचते ही विक्रेताओं ने ठेका प्रथा खत्म करने के नारे लगाते हुए धरने पर बैठ गए। आरोप था कि ठेका देकर ठेकेदारों की मनमानी को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विक्रेता का उत्पीड़न ठेकेदार करते हैं। उनकी मांग है कि राजस्व की हानि न हो उसके स्थान पर विक्रेताओं से भू-उपयोग शुल्क नगर निगम द्वारा वसूला जाए। हालांकि शनिवार को हो रही नीलामी प्रक्रिया को फिलहाल स्थागित कर दिया गया है। अधिकारियों ने इस नीलामी को स्थागित करने की वजह से बोली दाताओं का न पहुंचना बताई है।
ये भी पढ़ें-
बरेली: मारपीट मामले में मुलायम सिंह और कल्याण सिंह समेत तीन पर एफआईआर
