पीलीभीत: चुनाव सेल का सिपाही लूटता रहा महिला पुलिसकर्मी की अस्मत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। अपने ही मातहतों की करतूत के चलते खाकी के दामन पर एक और दाग लग गया। चुनाव सेल में तैनात एक सिपाही ने महिला सिपाही से करीबियां बढ़ाईं। शादी का झांसा देकर ढाई साल तक अस्तम लूटता रहा। इसके बाद अवकाश लेकर दूसरी लड़की से शादी करने के लिए चला गया। इसकी …

पीलीभीत, अमृत विचार। अपने ही मातहतों की करतूत के चलते खाकी के दामन पर एक और दाग लग गया। चुनाव सेल में तैनात एक सिपाही ने महिला सिपाही से करीबियां बढ़ाईं। शादी का झांसा देकर ढाई साल तक अस्तम लूटता रहा। इसके बाद अवकाश लेकर दूसरी लड़की से शादी करने के लिए चला गया।

इसकी जानकारी मिलने पर जब पीड़ित महिला सिपाही ने आरोपी के परिजन से संपर्क साधा तो उन्होंने भी जान से मारने की धमकी दे डाली। महिला सिपाही से मिली तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सिपाही समेत चार आरोपियों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की है।
जनपद में तैनात एक महिला सिपाही ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उसकी तैनाती 2019 में पूरनपुर कोतवाली में थी।

उस वक्त कोतवाली पूरनपुर में मोहित खोखर भी तैनात चल रहा था। दोनों की पहचान हुई और फिर दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। सिपाही मोहित ने पीड़िता के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। इस पर पीड़िता ने कह दिया कि बड़े भाई के बाद ही उसकी शादी होगी। इसके लिए परिवार के सदस्यों से बात करनी होगी। इसके बाद भी आरोपी ने पीड़िता से करीबियां बढ़ाई।

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। ढाई साल में इस तरह से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। 2020 में पीड़िता का स्थानांतरण हो गया और वह सिटी सर्किल के एक थाने में आ गई। यहां एक कॉलोनी में किराए के मकान में रहती रही। वहां पर भी आरोपी सिपाही मोहित आता-जाता रहा। छह माह पूर्व पीड़िता के भाई की शादी हो गई।

जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी सिपाही से शादी करने का दबाव बनाया। तब वह टालमटोल करने लगा। कह दिया कि पहले परिवार से बात करेगा और फिर शादी। 13 अप्रैल को आरोपी सिपाही एक माह का मेडिकल अवकाश लेकर चला गया। अपना फोन भी स्विच ऑफ कर लिया। पीड़िता ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि सिपाही मोहित खोखर बागपत की किसी लड़की से शादी करने जा रहा है।

मोहित की वर्तमान तैनात चुनाव सेल में चल रही है। वहां जाकर भी उसके बारे में जानकारी की गई। फिर जब आरोपी सिपाही के परिवार से संपर्क साधा तो उन्होंने भी धमकाना शुरू कर दिया। शादी का दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित महिला सिपाही ने विभाग के ही साथी सिपाही के द्वारा की गई घटना अफसरों के समक्ष पेश होकर बताई। जिसके बाद अब कार्रवाई की गई है। कोतवाली में सिपाही मोहित खोखर, उसके परिवार के अरुण, देवराज और कारलोस के खिलाफ छल करने, दुष्कर्म और धमकाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें-

पीलीभीत: एक दिन में परीक्षक को जांचना होंगी 50 कॉपियां

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव