मुरादाबाद : शादी का झांसा देकर विधवा से किया दुष्कर्म, तीन लाख रुपये भी ऐंठे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में रहने वाली विधवा ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। आरोपी पर तीन लाख हड़पने का भी आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने एसएचओ मूंढापांडे को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। मूंढापांडे …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में रहने वाली विधवा ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। आरोपी पर तीन लाख हड़पने का भी आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने एसएचओ मूंढापांडे को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके पति की आठ साल पहले मौत हो गई थी, उसका एक बेटा है। करीब एक साल पूर्व महिला का परिचय संभल जनपद के केला देवी थानाक्षेत्र के गांव निवासी युवक से हुई। आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर उसे अपने घर ले गया। वहां युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने मोबाइल से अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। बाद में फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने बताया कि इसी दौरान आरोपी ने उससे तीन लाख रुपये भी ऐंठ लिए। महिला के अनुसार 18 अप्रैल को उसने आरोपी से शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। साथ ही बार-बार शादी के लिए दबाव बनाने पर उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी के परिजनों से शिकायत की तो उन्होंने मारपीट कर धमकी दी कि दोबारा आई या कहीं शिकायत की तो जान से मार देंगे। पीड़िता ने अपनी व बेटे की जान को आरोपियों से खतरा जताया है। एसएसपी हेमंत कुटियाल ने मूंढापांडे थाना प्रभारी को आरोपी के खिलाफ मुकदम दर्ज करने का आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : नाले में मिला युवक का शव, नहीं हुई शिनाख्त

 

संबंधित समाचार