रायबरेली: खेत में लगी आग, पांच बीघा फसल जलकर हुई राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। शनिवार की दोपहर बाद खीरों क्षेत्र के गांव देवगांव के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें आधा दर्जन से अधिक किसानों कि पांच बीघे से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने काफी मेहनत कर आग बुझाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी …

रायबरेली। शनिवार की दोपहर बाद खीरों क्षेत्र के गांव देवगांव के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें आधा दर्जन से अधिक किसानों कि पांच बीघे से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने काफी मेहनत कर आग बुझाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी आग बुझाने में ग्रामीणों का सहयोग किया।

दोपहर बाद देवगांव गांव के किनारे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें कुटकुरी निवासी दीपू तिवारी, देवगांव निवासी शिवशंकर, राजबाला सिंह, विश्वास सिंह, रज्जन, मनोज पासवान, अल्लारखू आदि किसानों की पांच बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने काफी मेहनत करके आग बुझाया।

सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे नवागत प्रभारी निरीक्षक आदर्श सिंह ने भी आग बुझाने में पुलिस बल के साथ ग्रामीणों का सहयोग किया। पीड़ित किसानों ने विभागीय अधिकारियों से किसानों की फसल के हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है। नवागत प्रभारी निरीक्षक आदर्श सिंह ने बताया कि देवगांव के खेतों में लगी आग बुझा ली गई है। राजस्व विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें-बहराइच: एचटी लाइन की चिंगारी से खेत में लगी आग, सैकड़ों बीघा गेंहू की फसल जली

संबंधित समाचार