कानपुर : मां के दुपट्टे से खेल रहे किशोर की मौत, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। कानपुर के जूही में शुक्रवार की शाम हृदयविदारक घटना हुई। एक 11 साल के किशोर की मां के दुपट्टे से खेलते हुए मौत हो गई। वह छोटे भाई और बहन के साथ दुपट्टे को पंखे के कुंडे से बांध कर खेल रहा था। अचानक उसके गले में फंदा कस गया। इससे उसकी हालत बिगड़ …

कानपुर। कानपुर के जूही में शुक्रवार की शाम हृदयविदारक घटना हुई। एक 11 साल के किशोर की मां के दुपट्टे से खेलते हुए मौत हो गई। वह छोटे भाई और बहन के साथ दुपट्टे को पंखे के कुंडे से बांध कर खेल रहा था। अचानक उसके गले में फंदा कस गया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। घरवाले नर्सिंगहोम ले गए, जहां डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।

जूही गढ़ा के पवन कुमार गौतम के मुताबिक बड़ा बेटा अहम गौतम, छोटा बेटा अंश और बेटी अवनी सीढ़ियों के पास पंखे के कुंडे से दुपट्टा बांधकर खेल रहे थे। इस दौरान खेल-खेल में अहम के गले में फंदा कस गया और छटपटाने लगा। अवनी और अंश चिल्लाते हुए कमरे में सो रही मां के पास गए और उन्हें जगाया।

अहम को पड़ोसियों की मदद से उतार कर नजदीक के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी मृत्यु होने की पुष्टि की। जूही थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों ने खेल-खेल में हादसा होने की बात कही है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद से घरवाले सदमे में हैं। अहम कक्षा पांचवीं का छात्र था।

पेड़ से लटका मिला किसान का शव

नर्वल के हजरतपुर गांव निवासी 56 वर्षीय किसान रामप्रताप का संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार में दो बेटे राघवेंद्र और श्रीकृष्ण है। बेटों ने बताया कि देर रात खाना खाने के बाद पिता घर से निकल गए और पूरी रात नहीं लौटे। सुबह ग्रामीणों ने नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे उनका शव फंदे पर लटकता देख कर जानकारी दी। नर्वल एसओ ने बताया कि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, पति और सास-ससुर गिरफ्तार

संबंधित समाचार