बाराबंकी: बाहर से आए दर्जनों लोगों ने सरकारी जमीन पर जमाया कब्जा, एसडीएम बोले कराई जा रही है जांच
देवा/बाराबंकी। जिले के विकासखंड देवा क्षेत्र के राजस्व गांव पलटा में कई भू माफियाओं सहित बाहर से आए पचासों लोगों ने सरकारी जमीन जैसे खलिहान, गोचरी, बंजर, जंगल, तालाब पर कब्जा कर अपने मकान बनवा लिए हैं। पलटा के जंगल में ईटहुआ तालाब के पास बाहर से आए बहुत से लोग निवास कर रहे हैं …
देवा/बाराबंकी। जिले के विकासखंड देवा क्षेत्र के राजस्व गांव पलटा में कई भू माफियाओं सहित बाहर से आए पचासों लोगों ने सरकारी जमीन जैसे खलिहान, गोचरी, बंजर, जंगल, तालाब पर कब्जा कर अपने मकान बनवा लिए हैं। पलटा के जंगल में ईटहुआ तालाब के पास बाहर से आए बहुत से लोग निवास कर रहे हैं जिनकी जांच पड़ताल भी नहीं हुई कि वह कहां से आए हैं।
अपराधिक हैं या नहीं और वह लोग भी कब्जा कर अपने मकान बनवाए हैं। ऐसी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ क्षेत्रीय लेखपाल व कानूनगो किसी भी प्रकार का संज्ञान नहीं ले रहे।
इस संबंध में जब नवाबगंज उप जिला मजिस्ट्रेट सुमित यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नवाबगंज तहसील क्षेत्र में सभी ग्राम पंचायतों की जांच लेखपाल के द्वारा कराई जा रही है जो लोग सरकारी भूमि बंजर,गोचरी, चमड़ा निकलने के अस्थान,बंजर,सरकारी तालाबों की जमीन आदि पर कब्जा कर रखा है उन सभी जमीनों को कब्जे से मुक्त कराया जाएगा और सभी पर बुलडोजर चलेगा।
