बाराबंकी: नगर पंचायत कर्मी के गिरफ्तारी के विरोध में साथी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिले के सुबेहा नगर पंचायत के वार्ड में लगी स्ट्रीट लाइट को सही करने गए कर्मचारी से वार्ड के एक युवक ने बदसलूकी करते हुए उसे मारा पीटा। पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई करने के बजाय संबंधित कर्मचारी को भी गिरफ्तार कर लिया। जिसके विरोध में कर्मचारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। …

बाराबंकी। जिले के सुबेहा नगर पंचायत के वार्ड में लगी स्ट्रीट लाइट को सही करने गए कर्मचारी से वार्ड के एक युवक ने बदसलूकी करते हुए उसे मारा पीटा। पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई करने के बजाय संबंधित कर्मचारी को भी गिरफ्तार कर लिया। जिसके विरोध में कर्मचारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंसाती अधिकारी नगर पंचायत सना सगीर खुद थाने दल बल के साथ पहुंच गई। दबाव में आए थाना प्रभारी को संबंधित कर्मचारी को रिहा कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना पड़ा।

सुबेहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत कार्यालय सुबेहा में संविदा के पद पर तैनात कर्मचारी सलमान नगर पंचायत के वार्डों में लगी स्ट्रीट लाइटों को सही करने के लिए तो कर्मचारियों के साथ गए हुए थे। इसी दौरान गढ़ी वार्ड के एक युवक से सलमान की लाइट सही करने को लेकर कहासुनी हो गई। धीरे-धीरे कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। इस पर पीड़ित कर्मचारी ने पूरे मामले की शिकायत सुबेहा थाना पुलिस से कर दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई करने के बजाय नगर पंचायत के कर्मचारी सलमान को ही थाने में बंद कर दिया। जिसको लेकर नगर पंचायत के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारी लामबंद हो गए और कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी सासी अधिकारी सना सगीर को दी तो वह खुद कर्मचारियों के साथ थाने पहुंच गई। इसके बाद आरोपी युवक आकिब पुत्र अफसर हुसैन निवासी गढ़ी सुबेहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

सलमान का आरोप है कि आकिब ने ना केवल उसे मारा पीटा बल्कि उसका मोबाइल भी तोड़ डाला। जिससे उसे ₹16000 का नुकसान हुआ। थाना अध्यक्ष का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सलमान को रिहा कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज होने के बाद अधिशासी अधिकारी सना सगीर कर्मचारियों के साथ वापस चली गई । कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार खत्म कर दिया है। लेकिन अभी भी वह आरोपी युवक की गिरफ्तारी पर खड़े हुए हैं।

यह भी पढ़े:-विधायक जिग्नेश की गिरफ्तारी गैरकानूनी और दुर्भाग्यपूर्ण- कांग्रेस

संबंधित समाचार