प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के मामले में पड़ताल करेगी एसटीएफ
प्रयागराज। प्रयागराज में शनिवार को एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के बाद अब कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है। इस मामले में अब एसटीएफ को जांच सौंप दी गई है। वहीं एडीजी प्रयागराज ने कहा है कि वारदात को लूट के उद्देश्य से अंजाम देने का शक है। यूपी के …
प्रयागराज। प्रयागराज में शनिवार को एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के बाद अब कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है। इस मामले में अब एसटीएफ को जांच सौंप दी गई है। वहीं एडीजी प्रयागराज ने कहा है कि वारदात को लूट के उद्देश्य से अंजाम देने का शक है। यूपी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने ऐलान किया है कि घटना की जांच स्पेशल टास्क फोर्स (STF) करेगी।
प्रशांत कुमार ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों को प्रयागराज भेजा जा चुका है। वरिष्ठ अधिकारी तब तक प्रयागराज में ही रुकेंगे, जब तक इस घटना का खुलासा नहीं हो जाता. यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर मिल चुकी है।
वहीं पुलिस सूत्रों और परिवार के लोगों ने दो महिलाओं के साथ रेप की भी आशंका जताई है। आशंका है कि रेप का विरोध करने पर पूरे परिवार का कत्ल किया गया है। दरअसल मृतक परिवार की 22 साल की दिव्यांग बेटी और बहू के शरीर पर कपड़े नहीं थे। दोनों के शव नग्न हालत में कमरे के बाहर पाए गए थे।
हत्या की वारदात के बाद घर में आग भी लगाई गई थी, जिसमें बहू का बेडरूम जलकर राख हो चुका है। आग लगाने की वजह फिलहाल साफ नहीं है। आशंका है कि पूरे परिवार का कत्ल करने के बाद कातिल सभी को जला देना चाहते थे।
इस घटना में 5 साल की बच्ची केवल जीवित बची है। बच्ची के शरीर पर चोट के कोई निशान भी नहीं है। बच्ची अपने कमरे में सोई हुई थी और संभावना है कि बदमाशों की उस पर नजर नहीं पड़ी। 5 साल की मासूम कुछ भी बोल सकने की हालत में नहीं है। पुलिस छोटी सी बच्ची के सहारे कातिलों का पता लगाने की कोशिश में है।
वहीं घटनास्थल पर सबूत मिटाने के लिए हत्यारों ने घर को आग के हवाले करने की भी कोशिश की। वही पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करने के लिए सात टीमें गठित कर दी है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में ले लिया है। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें:-प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड में आया नया मोड़, बहू-बेटी से दुष्कर्म की आशंका, सभी एंगल से हो रही जांच
