बरेली: मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के काटे चालान
बरेली, अमृत विचार। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। शासन के निर्देश पर 18 अप्रैल से लेकर 24 अप्रैल तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाए जाने के निर्देश दिए गए है। इसी क्रम में शनिवार को एआरटीओ …
बरेली, अमृत विचार। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। शासन के निर्देश पर 18 अप्रैल से लेकर 24 अप्रैल तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाए जाने के निर्देश दिए गए है। इसी क्रम में शनिवार को एआरटीओ प्रवर्तन जेपी गुप्ता की मौजूदगी में चेकिंग अभियान चलाया गया।
आरआई मानवेंद्र प्रताप सिंह के साथ मिलकर पीलीभीत बाईपास पर 7 प्रदूषण जांच केंद्र की चेकिंग की गई। इसमें जांच के दौरान सभी मानक के अनुरूप पाए गए। वहीं शहर में मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 4 वाहनों के चालान काटे गए। वही शहर में जगह-जगह कैंप लगाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की गई।
ये भी पढ़ें-
