बहराइच: आग लगने से 13 मकान जलकर हुए राख, 30 बीघा गेहूं की फसल भी जली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के महसी तहसील क्षेत्र के घूरेहरीपुर व बिसवां बांध पर रह रहे कटान पीड़ितों के 13 मकान अज्ञात कारणों से लगी आग में जल कर राख हो गए। इसके साथ ही घाघरा के कछार में दर्जनों किसानों की लगभग 30 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। महसी तहसील …

बहराइच। जिले के महसी तहसील क्षेत्र के घूरेहरीपुर व बिसवां बांध पर रह रहे कटान पीड़ितों के 13 मकान अज्ञात कारणों से लगी आग में जल कर राख हो गए। इसके साथ ही घाघरा के कछार में दर्जनों किसानों की लगभग 30 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। महसी तहसील के बांध पर निवास कर रहे कुलेराज के मकान में शनिवार शाम को अज्ञात कारणों से आग लग गई।  आग की लपटों ने पड़ोसी नरेश, रामकुमार समेत 13 कटान पीड़ितों की फूस की झोपड़ी जलकर राख हो गई हैं।

 

झोपड़ी में रखे गृहस्ती के मकान भी अग्निकांड में स्वाहा हो गए हैं। आग का तांडव शाम से घंटों तक चलता रहा। बेबस किसान आग की तेज लपटों को निहारते रह गए। अग्निकांड में लगभग लाखों का नुक़सान का अनुमान है। अग्निकांड की सूचना पाकर मौके पर थाना बौंडी की पुलिस मौके पर पहुंचे। अग्निकांड की सूचना मिलने पर तहसीलदार महसी विपुल कुमार सिंह व क्षेत्रीय लेखपाल रिजवान अहमद भी मौके पर पहुंचे।

तहसीलदार विपुल कुमार सिंह ने बताया कि भीषण अग्निकांड कटान पीड़ितों के मकान व गेहूं की फसल जल गई है किसानों व ग्रामीणों को चिन्हित कर उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाएगा जिसके लिए लेखपालों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिन ग्रामीणों के मकान जल गए हैं उनको त्रिपाल व भोजन के लिए सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: मकान में लगी आग से झुलसी महिला, सामान जलकर राख

संबंधित समाचार