बहराइच: पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सीएचसी रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। नानपारा लखीमपुर मार्ग पर एक ईंट भट्ठे के निकट बाइक सवार को पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कोतवाली नानपारा के लक्ष्मणपुर गांव निवासी ननकउ बेटा मोहम्मद रजा बाइक से मिहीपुरवा की ओर जा रहा था। रात …

बहराइच। नानपारा लखीमपुर मार्ग पर एक ईंट भट्ठे के निकट बाइक सवार को पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

कोतवाली नानपारा के लक्ष्मणपुर गांव निवासी ननकउ बेटा मोहम्मद रजा बाइक से मिहीपुरवा की ओर जा रहा था। रात को बाइक सवार नानपारा लखीमपुर मार्ग पर लक्ष्मणपुर ईंट भट्ठे के निकट पहुंचा। तभी विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी।

बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक चालक हादसे के बाद फरार हो गया है।

यह भी पढ़ें-रायबरेली: ईंट भट्ठे के मुंशी पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला, मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार