पीएम मोदी से मिले Anupam Kher, तोहफे में दी मां की दी हुई रुद्राक्ष माला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। एक्टर ने अपने करियर में बड़ा मुकाम हासिल किया है और इंडस्ट्री में उनका नाम है। उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। अनुपम खेर ने पीएम नरेंद्र मोदी हाल ही में मुलाकात की। एक्टर ने इस दौरान पीएम को खास तोहफा दिया। नरेंद्र …

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। एक्टर ने अपने करियर में बड़ा मुकाम हासिल किया है और इंडस्ट्री में उनका नाम है। उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। अनुपम खेर ने पीएम नरेंद्र मोदी हाल ही में मुलाकात की। एक्टर ने इस दौरान पीएम को खास तोहफा दिया।

नरेंद्र मोदी से मिले अनुपम खेर

एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नरेंद्र मोदी से मुलाकात की तस्वीर शेयर की है। इन तस्वीरों में वे बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

पीएम से मिलने के दौरान अनुपम खेर ने उन्हें रुद्राक्ष की माला दी। ये माला उनकी मां दुलारी खेर ने पीएम के लिए भेजी थी। दोनों की ये मुलाकात चर्चा में है।

फोटोज शेयर करने के साथ अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा- ”आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी। आज आपसे मिलकर मन और आत्मा दोनों प्रसन्न हुए। आप देश के लिए, देशवासियों के लिए दिन रात जो कार्य और मेहनत कर रहे हैं उसके लिए आपको धन्यवाद कहने का मौका मिला। जिस श्रद्धा के साथ आपने मेरी मां द्वारा आपकी रक्षा के लिए रुद्राक्ष की माला स्वीकार की वो हम और दुलारी जी हमेशा याद रखेंगे। प्रभु आप पर हमेशा अपनी कृपा बनाये रखे और ऐसे ही हम सबको ऊर्जा देते रहें! जय हिंद! ??? #PrimeMinister #NarendraModi #India #Gratitude #Humbled #DulariRocks”

बता दें कि अनुपम खेर अपनी मां के काफी करीब हैं। वे मां संग फनी वीडियोज और फोटो शेयर करते रहते हैं।

पढ़ें-गोविंदा के भांजे विनय आनंद फिल्म ‘मकान’ से करेंगे बॉलीवुड में वापसी

संबंधित समाचार