बहराइच: जमीनी विवाद में मारपीट, चार घायल, पुलिस ने तहरीर लेकर शुरू की जांच
बहराइच। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बेलभरिया गांव निवासी ग्रामीणों के बीच रविवार को जमीनी रंजिश में मारपीट शुरू हो गई।।मारपीट में चार लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी पहुंचाकर भर्ती कराया गया। इनमें घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी …
बहराइच। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बेलभरिया गांव निवासी ग्रामीणों के बीच रविवार को जमीनी रंजिश में मारपीट शुरू हो गई।।मारपीट में चार लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी पहुंचाकर भर्ती कराया गया। इनमें घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बेलभरिया निवासी संतोष कुमार (40) पुत्र कैलाश नाथ का पड़ोसी से जमीनी विवाद चल रहा है। रविवार सुबह 10 बजे के आसपास जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसी से मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में जमकर लाठियां चली। दो परिवारों के बीच हुआ मारपीट में संतोष कुमार सहित चार अन्य लोग एक ही परिवार के घायल हो गए। सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई। विशेश्वरगंज ब्लॉक की गाड़ी संख्या यूपी 32 बिजी 9523 तुरंत मौके पर पहुंची। घायल मरीजों को गाड़ी में शिफ्ट करते हुए अस्पताल ले जाया गया।
सामुदायिक स्वास्थ केंद्र विषेशरगंज के लिए रवाना हुई। संतोष कुमार के सर में चोट लगने से अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। रास्ते में इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन राणा सिंह के द्वारा गाड़ी के अंदर ही रक्तस्राव रोकने के लिए प्राथमिक उपचार किया गया। उसके बाद इनके साथ तीन अन्य घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विशेश्वरगंज पहुंच कट्ठा में भर्ती कराया गया। जहां पर रामवृक्ष (16) पुत्र संतोष कुमार, द्वारिका प्रसाद (48) पुत्र कैलाश नाथ और सुरेश कुमार का इलाज चल रहा है।
मारपीट की सूचना थाना विशेश्वरगंज को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष जय हरी मिश्रा ने बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जायेगा।
पढ़ें-योगी सरकार का आदेश, यूपी में अवैध रूप से चल रहे ऑटो, टैक्सी पर होगी कार्यवाही
