मुरादाबाद : मामूली बात पर युवक को लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। मामूली बात को लेकर कुछ लोगों ने युवक को लाठी डंडों से पीटा। उस पर पत्थर से भी हमला किया गया। मामला गलशहीद थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने पर सीओ कटघर ने मामले की जांच का आदेश दिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। …

मुरादाबाद। मामूली बात को लेकर कुछ लोगों ने युवक को लाठी डंडों से पीटा। उस पर पत्थर से भी हमला किया गया। मामला गलशहीद थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने पर सीओ कटघर ने मामले की जांच का आदेश दिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

मुरादाबाद के गलशहीद थाना क्षेत्र के मोहल्ला पक्का बाग में मामूली बात को लेकर युवक के साथ जमकर मारपीट की गई। युवक को लाठी-डंडों के साथ-साथ पत्थर से भी लहूलुहान किया। युवक जान बचाकर भागने लगा। इसके बाद युवक को आसपास के लोगों और दुकानदारों ने पकड़ कर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। उसके ऊपर पत्थरों से भी प्रहार किए, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लाठी-डंडों से मारपीट होती देख किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : हत्या कर जंगल में फेंका युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार