अयोध्या: हनुमानगढ़ी के पास दुकान में लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, जांच के बाद पुलिस ने ली राहत की सांस
अयोध्या। अयोध्या हनुमानगढ़ी पर रविवार को एक प्रसाद की दुकान में सुबह लावारिस बैग मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर बम और डॉग स्क्वायड के साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जांच के बाद बैग में सामान्य वस्तुएं पाए जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस ने बताया कि बैग …
अयोध्या। अयोध्या हनुमानगढ़ी पर रविवार को एक प्रसाद की दुकान में सुबह लावारिस बैग मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर बम और डॉग स्क्वायड के साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जांच के बाद बैग में सामान्य वस्तुएं पाए जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस ने बताया कि बैग सीतापुर के रहने वाले एक व्यक्ति का था, जो दुकान पर छोड़ कहीं चले गए थे। संबंधित के वापस आने के बाद चेतावनी के साथ बैग वापस कर दिया गया। हालांकि इस दौरान हनुमानगढ़ी और आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।
सुबह 6 बजे ही हनुमानगढ़ी स्थित एक प्रसाद की दुकानदार ने घंटों इंतजार के बाद पुलिस को बैग के बारे में सूचना दी। बताया जाता है कि एक श्रद्धालु प्रसाद की दुकान पर बैग रख चला गया था। सूचना पर कोतवाली और श्रीराम जन्मभूमि पुलिस बम डिस्पोजल और डाग स्कवायड के साथ मौके पर पहुंची। बैग अपनी अभिरक्षा में लेकर पुलिस ने जांच की तो कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोट सामाग्री नहीं प्राप्त हुई।
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि अयोध्या में एक मिठाई दुकानदार ने बताया कि एक श्रद्धालु का बैग काफी समय से रखा है। सूचना के बाद जांच की गई तो सब सामान्य पाया गया, जिसका बैग था वह भी मौके पर पहुंच गए और बैग की पहचान की। उन्होंने बताया कि पहचान के बाद बैग स्वामी सीतापुर निवासी केदारनाथ को चेतावनी के साथ सुपुर्द कर दिया गया।
सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हैं दुकानदार
हनुमानगढ़ी के आसपास स्थित दुकानदारों द्वारा अक्सर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जाती है। अति संवेदनशील क्षेत्र होने के बाद भी दुकानदार बिना जांच पड़ताल सामान रख लेते हैं, जिससे कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। गौरतलब है कि काफी वर्षों पहले हनुमानगढ़ी के पास कुकर बम विस्फोट की घटना सामने आई थी।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: भगवान और सनातन धर्म विरोधी है राजस्थान की गहलोत सरकार- संत समाज
