अयोध्या: ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र अवध विश्वविद्यालय के सामने एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे गंभीर घायल को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के …

अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र अवध विश्वविद्यालय के सामने एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे गंभीर घायल को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बरई निवासी वीरेंद्र कुमार (35) पुत्र ननकू अपने मामा के लड़के रवि (22) के साथ बाइक से शहर की ओर आ रहे थे। वीरेंद्र मजदूरी करता था। घर पर काम ढूंढने की तलाश में जाने की बात कहकर आया था। सुबह तकरीबन 9 बजे के करीब अवध विश्वविद्यालय के सामने एक अज्ञात ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों युवकों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रवि की मौत हो गई, जबकि वीरेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। नगर कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली में दर्दनाक सड़क हादसा: टायर फटने से डिवाइडर से टकराई कार, दंपती की मौत

संबंधित समाचार