बाराबंकी: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक दर्जन महिला व श्रमिक घायल, तीन की हालत गंभीर
बाराबंकी। थाना रामनगर अंतर्गत अनियंत्रित ट्रैक्टर और लकड़ी की बनी ट्रॉली को एक साथ जोड़ कर व उस पर सवार होकर खेत को काम करने जा रहे लगभग एक दर्जन महिला श्रमिक दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो गईं। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से स्थानीय सीएचसी भेज दिया। वहीं …
बाराबंकी। थाना रामनगर अंतर्गत अनियंत्रित ट्रैक्टर और लकड़ी की बनी ट्रॉली को एक साथ जोड़ कर व उस पर सवार होकर खेत को काम करने जा रहे लगभग एक दर्जन महिला श्रमिक दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो गईं। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से स्थानीय सीएचसी भेज दिया।
वहीं चिकित्सकों ने 3 श्रमिकों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। थाना रामनगर के ग्राम बड़नपुर व मीतपुर झाला की एक दर्जन से अधिक महिला मजदूर डीपो पुरवा निवासी राम मूरत निषाद के ट्रैक्टर -डल्लप पर सवार होकर ग्राम रतनपुर में पूर्व बीडीसी केवला देवी के खेत में परवल की निराई करने गई थी। ट्रैक्टर नीरज चला रहा था। शाम को 6:00 बजे जब सभी मजदूर ट्रैक्टर से घर वापस आ रहे थे। रास्ते में ग्राम पुरैना स्थित बंधे के समीप ट्रैक्टर डनलप अनियंत्रित होकर पलट गया।
जिसके चलते ट्रैक्टर डल्लप पर सवार 35 वर्षीय राजकुमारी 32 वर्षीय नीलम 15 वर्षीय रिश्ता 14 वर्षीय जूली 46 वर्षीय पवन देवी ग्राम बड़नपुर की 16 वर्षीय नंदनी 17 वर्षीय विनीता 14 वर्षीय रोशनी 24 वर्षीय तिलका व 40 वर्षीय रामावती सहित एक दर्जन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गयी।घटना की सूचना पर सीएससी बड़ागांव की दो एंबुलेंस तथा रामनगर सीएससी की दो एंबुलेंस के द्वारा आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए सीएचसी रामनगर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने पवन देवी, नीलम व जूली की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया।
यह भी पढ़ें:-रामपुर : ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर, फाइनेंस कर्मी की मौत
