बरेली: टोल प्लाजा पर खड़े अवैध वाहनों पर कार्रवाई
बरेली, अमृत विचार। शासन के निर्देश पर मनाए जा रहे चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह का रविवार को समापन हो गया। पुलिस लाइन में कार्यक्रम में लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। वहीं, टोल प्लाजा पर ट्रैक्टर-ट्राली व मालयानों पर रेट्रो रिफलेक्टिव टेप लगाए गए। अवैध खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।पुलिस लाइन …
बरेली, अमृत विचार। शासन के निर्देश पर मनाए जा रहे चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह का रविवार को समापन हो गया। पुलिस लाइन में कार्यक्रम में लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। वहीं, टोल प्लाजा पर ट्रैक्टर-ट्राली व मालयानों पर रेट्रो रिफलेक्टिव टेप लगाए गए।
अवैध खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह ने प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया और गोल्डन आवर के बारे में बताया। संभागीय परिवहन अधिकारी ( प्रवर्तन ) दिनेश कुमार ने सड़क सुरक्षा के निर्देशों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में वैद्यनाथ प्रसाद क्षेत्राधिकारी ( यातायात ), संदीप कुमार सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ( प्रवर्तन ) द्वितीय, मो. आरिफ यात्रीकर अधिकारी समेत रोडवेज के अधिकारियों के साथ ट्रक एवं बस यूनियन के पदाधिकारियों तथा पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया। सड़क सुरक्षा में सहयोग देने वाले अधिकारियों को परिवहन विभाग द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
ये भी पढ़ें-
बरेली: अवकाश के दिन भी बकाया बिल पर काटे कनेक्शन
