बहराइच: 147 शीशी नेपाली शराब व बाइक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मोतीपुर/बहराइच। एसएसबी व मुर्तिहा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बाइक सवार को 147 शीशी नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाली मूर्तिहा के प्रभारी निरीक्षक गणनाथ प्रसाद ने बताया कि रविवार को पोलिस और एसएसबी के जवान सीमा पर गश्त कर रहे थे। गश्त के दुरान भारत नेपाल सीमा पर …

मोतीपुर/बहराइच। एसएसबी व मुर्तिहा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बाइक सवार को 147 शीशी नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाली मूर्तिहा के प्रभारी निरीक्षक गणनाथ प्रसाद ने बताया कि रविवार को पोलिस और एसएसबी के जवान सीमा पर गश्त कर रहे थे।

गश्त के दुरान भारत नेपाल सीमा पर स्थित पिलर संख्या 672/2 के निकट एक बाइक सवार आया। जिसे रोक कर तलाशी ली गई तो उसके पास से नेपाल में निर्मित 147 शीशी शराब मिली। इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान शिव शंकर मंडल निवासी इन्दरानगर कालोनी ग्राम भगड़िया कोतवाली मुर्तिहा के रूप में हुई है।

उसे जेल भेज दिया गया है। साथ ही बरामद शराब और बाइक को सीज कर दिया गया है। गिरफ्तारी टीम में एसएसबी की टीम के साथ उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र, कांस्टेबल योगेश कुमार,अरविन्द सिंह,ज्योति प्रकाश नायक,अरुण राज एस,राम महेश शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: जहर खुरानी गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिकअप वाहन बरामद

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव