आज का राशिफल। 25 अप्रैल, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के साथ मूवी देखने का प्लान बनाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। लोग आपसे आकर्षित रहेंगे। सोचे हुए कार्य भी समय से पूरे हो जाएंगे। सपत्ति की डील से बड़ा आर्थिक लाभ होगा। वृष आज बच्चों के साथ समय बिताएंगे। आपके मृदु व्यवहार से लोग प्रसन्न …

मेष

आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के साथ मूवी देखने का प्लान बनाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। लोग आपसे आकर्षित रहेंगे। सोचे हुए कार्य भी समय से पूरे हो जाएंगे। सपत्ति की डील से बड़ा आर्थिक लाभ होगा।

वृष

आज बच्चों के साथ समय बिताएंगे। आपके मृदु व्यवहार से लोग प्रसन्न रहेंगे। मित्र आपका काफी सहयोग करेंगे। सीनियर्स के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। ऑफिस में कुछ जरूरी कार्य आपको जल्दबाज़ी में करने पड़ेंगे। दूसरों की आप मदद करेंगे।

मिथुन

आपके सभी काम बनते हुए नजर आएंगे। उलझनों के बाद आप मामलों को सुलझा लेंगे। डॉक्टर्स को कुछ नया सीखने को मिलेगा। दोपहर के बाद स्थितियां आपके अनुकूल होंगी। जीवन साथी से मन की बातें शेयर करेंगे। काम की शुरुआत करने से पहले तैयारी कर लें।

कर्क

अपनी बौद्धिक क्षमता का सही उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। जिसकी खीझ लोगों के सामने व्यक्त हो सकती है। मन में बेचैनी रहेगी। बाहर का तला हुआ भोजन करने से बचना चाहिए। आलस्य और सुस्ती के कारण आज काम पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे।

सिंह

नए व्यक्ति के आने से जीवन में खुशहाली आयेगी। आपके दिमाग में बिजनेस आइडिया को लेकर विचार चलते रहेंगे। कृषि कार्य से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभप्रद रहेगा। सरकार से आपको सम्मान मिल सकता है। किसी मित्र की मदद से आपकी आय में वृद्धि हो सकती है।

कन्या

कार्यालय में आपके अनुकूल वातावरण रहेगा। आज मस्तिष्क में बहुत सारी योजनाएं चलती रहेंगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थराइटिस के रोगियों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिये। व्यापार विस्तार के लिये आपको कर्ज लेना पड़ सकता है।

तुला

आज का दिन आपके लिये काफी शुभ रहेगा। आप शुभ कार्यों में धन व्यय करेंगे। किसी तीर्थस्थल की यात्रा कर सकते हैं। बच्चों के व्यवहार को लेकर काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में महत्वपूर्ण कांट्रैक्ट हो सकता है। उत्साहवर्धक समाचार मिल सकते है।

वृश्चिक

विदेश में पढ़ाई कर रहे लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। आपकी शिष्टता और व्यवहार का लोग उपहास उड़ाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। भाग्य भरोसे कोई काम न छोड़ें। गृहस्थ जीवन में खर्चे बढ़ सकते हैं।

धनु

परिवार के लोग आप पर गर्व करेंगे। शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करें। फोन के द्वारा आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। नए प्रोजेक्ट्स पर आप काम शुरू कर सकते हैं।

मकर

व्यापार में धन को लेकर परेशान होना पड़ेगा। मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। रक्तचाप के रोगियों को गुस्सा नहीं करना चाहिए। मैनेजमेन्ट से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। मौसम बदलने के कारण स्वास्थ्य कुछ नरम हो सकता है।

कुंभ

ऑफिस में आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। पुराने रोगों से मुक्ति मिल सकती है। शत्रु आपके सामने नतमस्तक रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। अनावश्यक खर्चों को टालना आपके लिए काफी जरूरी है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।

मीन

आपके कार्यों में विलम्ब होने की संभावना है। कष्ट और चिन्ता के वातावरण से मन व्यथित हो सकता है। किसी पर भी ज्यादा निर्भर न रहें। भावनात्मक निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। किसी विवाद में उलझ सकते हैं। बच्चों की संगति पर नजर बनाए रखें।