शाहजहांपुर: पूर्व विधायक के अवैध निर्माण पर चला था बुलडोजर, अब सपा लड़ेगी रोशन लाल वर्मा की लड़ाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर। पूर्व भाजपा विधायक रोशन लाल वर्मा की पुत्रवधू के अस्पताल में 3 दिन पहले अवैध निर्माण बताकर उसके ऊपर बुलडोजर चलवा दिया गया था। सपा नेता व पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा की पुत्रवधू रुचि वर्मा का निगोही थाने के सामने अस्पताल बना है। प्रशासन ने उस अस्पताल में कुछ हिस्सा अवैध बताते हुए …

शाहजहांपुर। पूर्व भाजपा विधायक रोशन लाल वर्मा की पुत्रवधू के अस्पताल में 3 दिन पहले अवैध निर्माण बताकर उसके ऊपर बुलडोजर चलवा दिया गया था। सपा नेता व पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा की पुत्रवधू रुचि वर्मा का निगोही थाने के सामने अस्पताल बना है। प्रशासन ने उस अस्पताल में कुछ हिस्सा अवैध बताते हुए 21 अप्रैल को बुलडोजर चलवाकर गिरवा दिया था।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश पर सोमवार को 9 सदस्यीय टीम निर्माण कार्य पर चले बुलडोजर की जांच करने के लिए पहुंचेगी।

समाजवादी पार्टी द्वारा जारी किया गया पत्र
समाजवादी पार्टी द्वारा जारी किया गया पत्र

उसके बाद डीएम से वार्ता कर प्रतिनिधिमंडल अपनी जांच रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय भेजेगा। बता दें, पूर्व विधायक ने बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया था। वहीं प्रशासन ने जांच कराकर कार्रवाई करने का दावा किया था।

सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने इस कार्रवाई से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अवगत कराया था, जिसमें आरोप लगाया था कि बगैर किसी नोटिस के बदले की भावना से कार्रवाई की गई है।

पढ़ें- मेरठ: पूर्व सांसद अखलाक के मकान की प्रशासन ने शुरू की जांच, चल सकता है बुलडोजर

संबंधित समाचार