लखनऊ: कार शोरूम में लगी आग, पांचवी मंजिल पर फंसे लोगों को फायर विभाग की टीम ने बचाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के मटियारी स्थित निशान कार शोरूम में सोमवार को भीषण आग लग गई। शोरूम से धुआं और आग की लपटे निकलता देख हड़कंप मच गया। वहीं ऊपर की मंजिल में पांच लोग फंस गए। धुआं भर जाने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। फायर विभाग के कर्मियों ने हाइड्रोलिक प्लेटफार्म …

लखनऊ। राजधानी के मटियारी स्थित निशान कार शोरूम में सोमवार को भीषण आग लग गई। शोरूम से धुआं और आग की लपटे निकलता देख हड़कंप मच गया। वहीं ऊपर की मंजिल में पांच लोग फंस गए। धुआं भर जाने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। फायर विभाग के कर्मियों ने हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की मदद से सभी को सही सलामत बाहर निकाला।

दोपहर करीब 12 बजे मटियारी स्थित पांच मंजिला बिल्डिंग के तीसरे तल पर स्थित एमजी हेक्टर निशान कार शो रूम में लगना बताई जा रही है। कुछ ही देर में शोरूम से आग की लपटे निकलने लगी। पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया। आनन -फानन में शोरूम से भागकर लोग बाहर आ गए।

वहीं पांचवी मंजिल पर कुछ लोग फंस गए। आग के बीच फंसे लोग चीख पुकार मचाने लगे। इधर कर्मचारियों ने पहले तो खुद ही पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग बेकाबू होती देख दमकल को सूचित किया। कुछ देर में दमकल की तीन गाड़िया मौके पर पहुंच कर आग को काबू में करने का प्रयास करने लगी।

पढ़ें- बलिया: एक दर्जन झोपड़ियों में लगी आग, घटना में झुलसी महिला, जिला अस्पताल रेफर

संबंधित समाचार