हरदोई: महिला की हत्या के बाद शव को फांसी पर लटकाया, जांच में जुटी पुलिस
हरदोई। महिला का शव फांसी पर लटकता हुआ पाया गया। इस मामले में आरोप है कि हत्या करने के बाद शव को फांसी पर लटकाया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच की जा रही है। बताया गया है कि कासिमपुर थाने के नेवादा …
हरदोई। महिला का शव फांसी पर लटकता हुआ पाया गया। इस मामले में आरोप है कि हत्या करने के बाद शव को फांसी पर लटकाया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच की जा रही है।
बताया गया है कि कासिमपुर थाने के नेवादा नरपति गांव निवासी शंकर लाल ने अपनी 32 वर्षीय बेटी सीता देवी की शादी माधौगंज थाना इलाके के खुर्दा मदारपुर निवासी धनीराम के साथ की थी। शंकरलाल ने बताया उसकी बेटी के चार बच्चे हैं। पिता का आरोप है कि रविवार की देर रात सीता के ससुराल वालों ने हत्या करने के बाद हत्या को आत्महत्या में साबित करने के लिए उसका शव फांसी पर लटका दिया।
पुलिस का कहना है कि सीता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच की जा रही है। वही सीता की मौत पर कुछ लोगों का कहना है कि किसी घरेलू बात से नाराज़ होते हुए उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
पढ़ें-मुरादाबाद : डीएम ने दिखाई दरियादिली, गरीब दिव्यांग मरीज का निशुल्क इलाज करने के दिए निर्देश
