13 मई से उदयपुर में होगा कांग्रेस चिंतन शिविर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस का बहुप्रतीक्षित चिंतन शिविर 13 से 15 मई तक राजस्थान के उदयपुर में होगा जिसमें मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य, महंगाई और विशेष रुप से 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीति पर व्यापक रूप से विचार किया जाएगा। कांग्रेस ने सोमवार को यहां जारी एक बयान में बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने …

नई दिल्ली। कांग्रेस का बहुप्रतीक्षित चिंतन शिविर 13 से 15 मई तक राजस्थान के उदयपुर में होगा जिसमें मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य, महंगाई और विशेष रुप से 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीति पर व्यापक रूप से विचार किया जाएगा। कांग्रेस ने सोमवार को यहां जारी एक बयान में बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 13, 14 और 15 मई को नव संकल्प नाम से यह चिंतन शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है।

शिविर में देशभर से सभी राज्यों के करीब 400 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि इस चिंतन शिविर में देश के वर्तमान राजनीतिक, आर्थिक हालात, समाज के सामने मौजूद विभिन्न चुनौतियों के साथ ही किसान, खेत मजदूरों, अनुसूचित जातियों, जनजातियों, अन्य पिछड़ा वर्ग, धार्मिक एवं भाषाई अल्पसंख्यकों तथा महिलाओं के सामाजिक न्याय और उन्हें सशक्त बनाने के साथ ही युवाओं के समक्ष मौजूद चुनौतियों पर विचार किया जाएगा।

पार्टी ने कहा कि बैठक में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने और इसके पुनरुद्धार के मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। चिंतन शिविर में 2024 के आम चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर विशेष रूप से व्यापक चिंतन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- ठगों ने SBI के एटीएम से छेड़छाड़ कर की 4.5 करोड़ रुपये की ठगी

संबंधित समाचार