हरदोई: भांजे के मुंडन में शामिल होने जा रहे मामा की सड़क हादसे में मौत, नानी घायल
हरदोई। भांजे के मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे उसके मामा की बाइक में पिकअप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मामा की मौत हो गई। नानी बुरी तरह जख्मी हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। हादसे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। बताते …
हरदोई। भांजे के मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे उसके मामा की बाइक में पिकअप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मामा की मौत हो गई। नानी बुरी तरह जख्मी हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। हादसे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
बताते है कि लखीमपुर जिले के बन्नइयां थाना पसिगवां निवासी 22 वर्षीय रिंकू पुत्र प्रभु दयाल के बहनोई श्यामबाबू साण्डी थाने के मुरौली कठेरियान में रहते हैं। रविवार को श्यामबाबू के बेटे का मुंडन था। मामा रिंकू अपनी 50 वर्षीय मां निर्मला को बाइक से ले कर भांजे के मुंडन में शामिल होने जा रहा था।
इसी बीच साण्डी थाने के आदमपुर के पास एक तेज रफ़्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में रिंकू की मौत हो गई। जबकि उसकी मां निर्मला बुरी तरह ज़ख्मी हो गई। इसका पता होते ही वहां आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जख्मी निर्मला को इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस हादसे की जांच-पड़ताल कर रही है।
…मार सके न कोय
सच ही कहा जाता है कि’जाको राखे साईयां,मार सके न कोय’ रिंकू के साथ हुए हादसे में यही हुआ। बाइक पर रिंकू की मासूम बेटी भी बैठी हुई थी। पिकअप की टक्कर लगने से वह मासूम उछल कर सड़क के किनारे पड़ी मिट्टी पर जा गिरी। जिससे उसे हल्की-फुल्की चोंट पहुंची। उस मासूम को देख कर हर कोई कहने लगा…मार सके न कोय।
मुरौली में बरपा मातम
हरदोई। मुरौली कठेरियान में श्यामबाबू के घर वाले रिंकू और उसकी मां का इंतजार कर रहे थे। श्यामबाबू की पत्नी भी मायके वालों की राह ताक रही थी। इसी बीच वहां जब हादसा होने की खबर पहुंची,हर कोई दहाड़ मार कर रो पड़ा। खुशियों की जगह मातम ने ले ली।
यह भी पढ़ें:-कौशांबी में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार तीन किशोरों की दर्दनाक मौत
