बहराइच: रोडवेज बस की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत, चालक वाहन समेत फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवल/बहराइच। जिले के जरवल कस्बा के मोहल्ला कटरा निवासी युवक सोमवार रात को रोडवेज बस से उतरते समय नियंत्रण खो बैठा और उसी बस से कुचलकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। जरवल रोड थाना क्षेत्र के जरवल नगर …

जरवल/बहराइच। जिले के जरवल कस्बा के मोहल्ला कटरा निवासी युवक सोमवार रात को रोडवेज बस से उतरते समय नियंत्रण खो बैठा और उसी बस से कुचलकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। जरवल रोड थाना क्षेत्र के जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला कटरा निवासी सयूम (35) कयूम सोमवार को जिला मुख्यालय आया था।

काम निपटाने के बाद वह रोडवेज बस से वापस घर जा रहा था। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर जरवल कस्बा में रोडवेज बस पहुंची तो युवक नीचे उतरने लगा। युवक उतरते ही नियंत्रण खो बैठा। बस उसे रौंदते हुए लखनऊ की ओर चली गई। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-कौशांबी में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार तीन किशोरों की दर्दनाक मौत

संबंधित समाचार