अयोध्या: ईद पर अनवरत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश, डीएम ने पुलिस व संबंधित विभागों के साथ की बैठक
अयोध्या। ईद-उल-फितर पर शांति व सफाई व्यवस्था कायम रखने के लिए सोमवार को डीएम नितीश कुमार ने कलेक्टेट सभाकक्ष में संबंधित विभाग व पुलिस डिपार्टमेंट के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मुस्लिम समुदाय के प्रमुख लोग भी मौजूद रहे। इस दौरान पर्व के दिन अनवरत बिजली देने का भी निर्देश दिया गया …
अयोध्या। ईद-उल-फितर पर शांति व सफाई व्यवस्था कायम रखने के लिए सोमवार को डीएम नितीश कुमार ने कलेक्टेट सभाकक्ष में संबंधित विभाग व पुलिस डिपार्टमेंट के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मुस्लिम समुदाय के प्रमुख लोग भी मौजूद रहे। इस दौरान पर्व के दिन अनवरत बिजली देने का भी निर्देश दिया गया है।
उन्होंने बताया कि पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए नामित जोनल मजिस्टेट व अन्य अधिकारियों को ईद की नमाज के दो घंटे पूर्व तैनात रहकर पुलिस अधिकारियों से समन्वय बनाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने नगर निगम को सफाई व्यवस्था और बेहतर करने के साथ-साथ अवारा पशुओं को रोकने के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा है। विद्युत विभाग त्यौहार के दिन अनवरत विद्युत आपूर्ति रखेगा।
उन्होंने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा, कानून व यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि जिन-जिन धार्मिक स्थलों पर नमाज अदा की जायेगी, वहां पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। इसके साथ ही आने जाने वाले लोगों के लिए बेहतर आवागमन व सुचारु व्यवस्था बनायी जाय तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाय।
बाड़ा संचालकों से मनपत्र भरवा कर उन्हें नोटिस दे दिया जाय कि अपने किसी भी पशु को अपने निर्धारित बाड़े में रख लें। सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर बनाये रखे और 24 घंटे सक्रिय रहें। कोई भी एक्टिविटी हाईलाइट होने पर तत्काल संज्ञान लेकर कार्यवाही सुनिश्चित करें।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या : सात दिन के अभियान में किसानों के बनेंगे क्रेडिट कार्ड, CDO अनीता यादव ने सभी BDO को दिए निर्देश
