उन्नाव: महोबा में हुए सड़क हादसे में जिंदा जला बीघापुर का युवक
उन्नाव। महोबा के शाहपहाड़ी गांव के पास सोमवार एक ट्रक के टकराने से उसमें आग लग गयी। इस घटना में जिले के बीघापुर थाना क्षेत्र निवासी ट्रक क्लीनर की जल कर मौत हो गयी। हादसे के खबर गांव पहुंचते ही अकवाबाद में कोहराम मच गया। घर के लोग महोबा के लिए रवाना हो गए है। …
उन्नाव। महोबा के शाहपहाड़ी गांव के पास सोमवार एक ट्रक के टकराने से उसमें आग लग गयी। इस घटना में जिले के बीघापुर थाना क्षेत्र निवासी ट्रक क्लीनर की जल कर मौत हो गयी। हादसे के खबर गांव पहुंचते ही अकवाबाद में कोहराम मच गया। घर के लोग महोबा के लिए रवाना हो गए है।
जिले के बीघापुर थाना क्षेत्र के अकवाबाद निवासी संजय कुमार (35) ट्रक चालक है। गांव का ही रहने वाला अजीत प्रताप सिंह उर्फ सोनल सिंह (22) उसके साथ क्लीनर का काम करता है। रविवार को दोनों गिट्टी लेने के लिए खाली ट्रक लेकर मध्य प्रदेश के जनपद छतरपुर के लिए रवाना हुए थे। क्लीनर सोनल ने अपने पिता संत बक्स को घुमाने की बात कह कर साथ बैठा लिया था।
लेकिन क्रूर नियति को शायद और ही कुछ मंजूर था। सोमवार भोर पहर महोबा कोतवाली क्षेत्र के खजुराहो रोड स्थित शाहपहाड़ी गांव के पास चालक को झपकी आने से ट्रक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। जिससे उसमें आग लग गयी। टक्कर से संत बक्स नीचे आ गिरा जबकि चालक कूद गया। आग की लपटों में घिरे क्लीनर अजीत उर्फ सोनल की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची दमकल ने आग बुझाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे में पिता की आंखों के सामने उसके बेटे की जलकर मरने की खबर गांव पहुंते ही परिजनों समेत ग्रामीणों में कोहराम मच गया। आनन फानन में घर के सदस्य महोबा के लिए रवाना हो गए।
यह भी पढ़ें:-कानपुर देहात: पुखरायां के पटेल चौक पर हुआ भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, मचा कोहराम
