बहराइच: डीडीओ पर भारी पड़ा ग्राम विकास अधिकारी, घोटाले के मामले में नहीं दे रहे स्पष्टीकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। बलहा विकास खंड में तैनात ग्राम विकास अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। इसके लिए डीडीओ ने वीडीओ से स्पष्टीकरण मांगा। लेकिन अभी तक जवाब नहीं मिला है। ग्राम पंचायतों में विकास कार्य के नाम पर जमकर घोटाला किया जा रहा है। इसकी बानगी जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में देखने को मिल …

बहराइच। बलहा विकास खंड में तैनात ग्राम विकास अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। इसके लिए डीडीओ ने वीडीओ से स्पष्टीकरण मांगा। लेकिन अभी तक जवाब नहीं मिला है। ग्राम पंचायतों में विकास कार्य के नाम पर जमकर घोटाला किया जा रहा है। इसकी बानगी जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में देखने को मिल रही है। बलहा विकास खंड में तैनात ग्राम विकास अधिकारी विनोद सिंह पर शौचालय, आवास समेत अन्य विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगा है।

जांच के बाद ग्राम विकास अधिकारी से जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा ने 19 अप्रैल को पत्र भेजकर स्पष्टीकरण मांगा था। लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी वीडीओ द्वारा स्पष्टीकरण का जवाब नहीं दिया गया है। ऐसे में अब वीडीओ पर कार्यवाई की तलवार लटक रही है। डीडीओ ने बताया कि सीडीओ कविता मीना के आदेश पर सख्त कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: लाखों रुपये के धान घोटाले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल, पंद्रह सौ कुंतल धान कर लिया था गबन

संबंधित समाचार