रायबरेली: साइकिल सवार अधेड़ को अनियंत्रित कार ने मारी टक्कर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। तेज रफ्तार कार ने एक साइकिल सवार अधेड़ को टक्कर मार दी। अधेड़ की मौके पर मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद अनियंत्रित होकर कार भी गड्डे में गिर गई, जिससे उसमें सवार महिला घायल हुई है। यह दुर्घटना जिले के सलोन कस्बे के पास प्रतापगढ़ रायबरेली बाईपास पर हुई है। मंगलवार की …

रायबरेली। तेज रफ्तार कार ने एक साइकिल सवार अधेड़ को टक्कर मार दी। अधेड़ की मौके पर मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद अनियंत्रित होकर कार भी गड्डे में गिर गई, जिससे उसमें सवार महिला घायल हुई है।

यह दुर्घटना जिले के सलोन कस्बे के पास प्रतापगढ़ रायबरेली बाईपास पर हुई है। मंगलवार की सुबह प्रतापगढ़ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अधेड़ काफी दूर जाकर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।

उधर दुर्घटना के बाद कार चालक का संतुलन बिगड़ गया और उसकी कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्डे में गिर गई है। जिससे कार में सवार एक महिला घायल हुई है। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां महिला का इलाज चल रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव व दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लिया है। मृत अधेड़ की पहचान नहीं हो पाई है।

पढ़ें- काशीपुर: बेटे की शादी का कार्ड बांटने जा रहे बाइक सवार पिता की वाहन की टक्कर से मौत

संबंधित समाचार