गोरखपुर: छात्रों के झगड़े में अंडा विक्रेता ने चलाई गोली, तीन घायल
गोरखपुर। सोमवार देर रात कोतवाली थानाक्षेत्र के तरंग क्रासिंग के पास छात्रों के दो गुट में मारपीट होने के मामले में एक गुट की तरफ से पहुंचे अंडा विक्रेता ने पिस्टल से फायरिंग कर छात्र समेत तीन लोगों को घायल कर दिया और आराम से पिस्टल लहराते हुए निकल गया। फायरिंग की आवाज सुनकर वहां …
गोरखपुर। सोमवार देर रात कोतवाली थानाक्षेत्र के तरंग क्रासिंग के पास छात्रों के दो गुट में मारपीट होने के मामले में एक गुट की तरफ से पहुंचे अंडा विक्रेता ने पिस्टल से फायरिंग कर छात्र समेत तीन लोगों को घायल कर दिया और आराम से पिस्टल लहराते हुए निकल गया।
फायरिंग की आवाज सुनकर वहां भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां छात्र की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
जानकारी के अनुसार शंकर चौधरी निवासी जटाशंकर पोखरा प्राइवेट कंपनी में सेल्समैन है। उसका 17 साल का बेटा शनि इंटर का छात्र है और रोज शाम को दुर्गाबाड़ी स्थित कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाता है। सोमवार की देर शाम पढ़कर लौटते वक्त उसे कुछ छात्रों ने पीट दिया। जिसकी सूचना उसने घर आकर पिता को दी।मामले की जानकारी लेने उसका पिता शंकर जब चौराहे पर पहुंचा तो पिटाई करने वाले छात्रों ने चौराहे पर ही अंडा की दुकान चलाने वाले अभिषेक यादव को बुला लिया और उसके बाद मामला हाथापाई पर आ गया। जिसे देख शनि के साथ कोचिंग पढ़ने वाला अनिकेत सिंह मौके पर झगड़ा छुड़ाने लगा।
यह देख नाराज अभिषेक यादव ने पिस्टल निकाल कर फायरिंग करनी शुरू कर दी।जिससे फायरिंग में अनिकेत सिंह , शंकर चौधरी और जिम जा रहे शाहनवाज जख्मी हो गए।जिन्हें सूचना मिलने पर पुलिस ने मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया, जहां अनिकेत की स्थिति चिंताजनक है।
इस सम्बंध में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर ने बताया कि आरोपी अभिषेक की तलाश चल रही है।मौके से पूछताछ के लिए दोनों गुटों के कुछ करीबियों को हिरासत में लिया गया है।
पढ़ें- प्रतापगढ़: भाभी को ननद ने दी गाली तो भाई ने बहन को मार दी गोली, मौत
