कानपुर: आधी रात को राज्यमंत्री पहुंचीं बालिका गृह, औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, क्षमता से दोगुनी मिलीं बच्चियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। आधी रात को महिला कल्याण बाल विकास और पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला कानपुर पहुंचीं। यहां स्वरूप नगर स्थित बालिका गृह जाकर उन्होंने निरीक्षण किया। मंत्री के अचानक पहुंचने से वहां हड़कंप मच गया। बालिका गृह में कई अनियमितताएं मिलीं। इस पर प्रतिभा शुक्ला ने वॉर्डन को फटकार लगाई। मंत्री ने रजिस्टर चेक किया और …

कानपुर। आधी रात को महिला कल्याण बाल विकास और पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला कानपुर पहुंचीं। यहां स्वरूप नगर स्थित बालिका गृह जाकर उन्होंने निरीक्षण किया। मंत्री के अचानक पहुंचने से वहां हड़कंप मच गया।

बालिका गृह में कई अनियमितताएं मिलीं। इस पर प्रतिभा शुक्ला ने वॉर्डन को फटकार लगाई। मंत्री ने रजिस्टर चेक किया और वहां मौजूद बालिकाओं से बात कर उनकी परेशानियों के बारे में भी जाना।

प्रतिभा शुक्ला का कहना है कि यहां बच्चों की संख्या ज्यादा है। संवासिनी गृह के अंदर रहने के लिए मात्र 100 बच्चियों की ही व्यवस्था है, लेकिन यहां 194 लड़कियां पाई गईं। अभी और लड़कियों को आना है। इस वजह से अव्यवस्थाएं फैलेंगी। साथ ही बीमारियां फैलने का भी खतरा रहेगा। इस पर रोक लगाई जाएगी। प्रतिभा शुक्ला का कहना है कि हर जनपद में एक संवासिनी गृह बनना चाहिए।

केयरटेकर से जब भोजन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मंत्री को बताया कि खाने की चीजें यहां उधार ली जा रही हैं। प्रतिभा शुक्ला का कहना है कि केयरटेकर महिला को अपनी तबीयत सही रखनी चाहिए, इस तरीके से घबराने वाली कोई बात नहीं है।

पढ़ें- लखनऊ: राजकीय बालिका गृह से फरार हुई किशोरी, जांच में जुटी पुलिस

 

 

संबंधित समाचार