मुरादाबाद : भाजपाई जंग में फंसी पीड़िता की फरियाद, पूर्व प्रमुख के खिलाफ कुंदरकी ब्लाक प्रमुख ने दर्ज कराई शिकायत
मुरादाबाद,अमृत विचार। नाबालिग संग सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण पर कार्रवाई उलझ गई है। इस मामले में भाजपा के प्रभावशालियों के नाम चर्चा में आए हैं। मजेदार तो यह कि पुलिस मामले की मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, जिसे लेकर तरह-तरह की बातें कही जा रहीं हैं। पाकबाड़ा क्षेत्र की नाबालिक से दुष्कर्म मामले …
मुरादाबाद,अमृत विचार। नाबालिग संग सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण पर कार्रवाई उलझ गई है। इस मामले में भाजपा के प्रभावशालियों के नाम चर्चा में आए हैं। मजेदार तो यह कि पुलिस मामले की मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, जिसे लेकर तरह-तरह की बातें कही जा रहीं हैं। पाकबाड़ा क्षेत्र की नाबालिक से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसमें छह लोग नामजद हैं। एक अज्ञात को आरोपित किया गया है।
पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर एक और दरिंदे की पहचान का दावा किया है। जबकि मैनाठेर थाना क्षेत्र के डींगरपुर निवासी महिला का नाम मुख्य रूप से शामिल है। पुलिस ने उसे गैंग का सरगना माना है। लेकिन, वह पुलिस की पकड़ से दूर है। प्रकरण में नई कहानी सामने आ रही है। कुंदरकी की ब्लाक प्रमुख नगमा बेगम के पति गुलाम जिलानी को बेगुनाह बताने में जुटीं हैं। इसके लिए नगमा ने एसएसपी को शपथ पत्र दिया है।
पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ओंकार सिंह को साजिश रचने का आरोपी ठहराया है। तब गुलाम जिलानी की पत्नी सपा उम्मीदवार के रूप में ब्लाक प्रमुख चुनीं गयी और अब भाजपा में शामिल हो गयीं हैं। सूत्रों का कहना है कि ओंकार सिंह और गुलाम जिलानी दोनों की पैरवी भाजपा में हो रही है। इस वजह से आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है। पुलिस के सामने बड़ा संकट यह है कि वह किस तरह से मामले में दूध का दूध और पानी का पानी करें। चर्चा है कि अब लड़ाई ओंकार सिंह और गुलाम जिलानी के बीच छिड़ गई है। जिसमें पीड़िता को मोहरा ठहराया जा रहा है। पहले पीड़िता ने एक स्थानीय पत्रकार का नाम लेकर सनसनी फैला दी थी। तब पुलिस ने इस आरोप को खारिज कर दिया था।
अब पीड़िता को लेकर दूसरी जंग शुरू हो गयी है। थाना प्रभारी रंजन शर्मा कहते हैं कि छह नामजद में पांच की गिरफ्तारी हो चुकी है। बताते हैं कि मुख्य आरोपी फैजवी को लेकर कुर्की की कार्रवाई हो रही है। प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी हाईवे कर रहे हैं। पुलिस किसी दबाव में नहीं है। तथ्यों के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। चौपाल पर यह प्रकरण चर्चा में है। दोनों पक्ष की पैरवी प्रभावशाली भाजपाइयों के हाथ में है। जिसमें नाबालिक कटी पतंग बनती दिख रही है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : नाबालिग दुष्कर्म प्रकरण में राजनैतिक पेशबंदी तेज
